- वीर विनोद
छाबड़ा
प्रबोध चंद्र
डे उर्फ मन्ना डे को गुज़रे आज पूरा एक साल हो गया है। उनका निधन परिवार की एक पीढ़ी
का अस्त ही नहीं अपितु हिंदी फ़िल्म जगत के पुरुष गायन क्षेत्र की एक पीढ़ी, एक युग की
समाप्ति का ऐलान था। हेमंत कुमार, मोहम्मद रफी, मुकेश, महेंद्र कपूर, किशोर कुमार और
अंत में मन्ना डे....। बिछुड़े सभी बारी बारी। सिर्फ दिल से ही नहीं आत्मा भी मन्ना
के गले से स्वर बन कर वातावरण में विचरती थी।
ऐ मेरे प्यारे
वतन,...(काबुलीवाला), ये कहानी है दिये और तूफ़ान की...(तूफ़ान और दिया), ये रात भीगी-भीगी,
ये रात चांद प्यारा प्यारा...(चोरी चोरी), प्यार हुआ इकरार हुआ...(आवारा), रमैया वता
वैया....(श्री 420), मुस्कुरा लाड़ले मुस्कुरा, कोई भी फूल नहीं है तुझसा खूबसूरत...(एक
फूल दो माली), याला-याला दिल ले गयी...(उजाला), ऐ मेरी ज़ोहरा जबीं तुझे मालुम नहीं...(वक़्त),
कौन आया मेरे दिल के द्वारे.... (देख कबीरा रोया), पूछो ना कैसे मैंने रैन बिताई...
(मेरी सूरत तेरी आंखें), लागा चुनरी में दाग़ छिपाऊं कैसे...(दिल ही तो है), झनक झनक
मोरी बाजे पायलिया...(मेरे हुजूर), किसी चिलमन से मारा(बात एक रात की), ऐ भाई ज़रा देख
के चलो...(मेरा नाम जोकर), चलम मुसाफिर ले लियो पिंजरे वाली मुनिया...(तीसरी कसम),
मस्ती भरा ये समां है...(परवरिश),कस्मे वादे प्यार वफ़ा सब बातें हैं....(उपकार), ना
मांगू सोना-चांदी ना मांगू हीरा-मोती....(बाबी), प्यार की आग में तन-बदन जल गया...(ज़िद््दी),
हंसने की चाह न मुझे....(आशीर्वाद), तुझे सूरज कहूं या चंदा...(आराधना), फुल गेंदवा
ना मारो लगत करेजवा में तीर...(दूज का चांद), तू प्यार का सागर है....(सीमा) आदि बेशुमार
अमर नग़मों के गायक प्रबोध चंद्र डे अपने घरेलू नाम ’मन्ना’ डे के नाम से विख्यात हुए।
मन्ना सोलो में
ही अपितु युगल गानों के भी उस्ताद थे। लता जी के साथ सौ से अधिक युगल गाये। यंू तो
सभी हिट थे। इनमें कुछ यादगार हैं- मस्ती भरा ये समां है...(परवरिश), नैन मिले चैन
कहां...(बसंत बहार), तुम गगन के चंद्रमा हा,े मैं धरा की धूल हूं...(सती सावित्री),
दिल की गिरह खोल दो...(रात और दिन), चुनरी संभाल गोरी...(बहारों के सपने) आदि।
आशा के साथ भी
मन्ना की जोड़ी खूब जमी। जिनमें- ये हवा ये नदी का किनारा...(घर संसार), तू छुपी है
कहां मैं तड़पता यहां....(नवरंग), जोड़ी हमारी जमेगा कैसे जानी...(औलाद), न तो कारवां
की तलाश है....(बरसात की रात), जिंदगी है खेल कोई पास कोई फेल...(सीता और गीता) आज
भी जु़बान पर हैं।
मोहम्मद रफी
के साथ मन्ना ने अनगिनित बार गाया। बड़े मियां दीवाने ऐसे न बनो...(शागिर्द), दो दीवाने
दिल के...(जौहर महमूद इन गोवा) के दीवाने आज भी हैं। किशोर कुमार के साथ मन्ना के गाये
गाने- बाबू समझो इशारे, हारन पुकारे....(चलती का नाम गाड़ी) और एक चुतर नार करके श्रंगार...(पड़ोसन)
ने तहलका मचाया था। पड़ोसन के ‘एक चतुर नार...’ की रिकार्डिंग के बाद मन्ना की अनबन
हो गयी थी। दरअसल किशोर क्लासिकल गाने के माहिर नहीं थे। मन्ना ने ही उनको खूब रियाज
कराया। लेकिन जब अंततः रिकार्ड सामने आया तो मन्ना डे को किशोर से हारा हुआ प्रोजेक्ट
किया हुआ था। बाद में मन्ना की गलतफहमी दूर हुई और उन्होंने किशोर के साथ कई गाने गाये।
इसमें यह गाना तो बेहद पापुलर हुआ था- ये दोस्ती हम नहीं छोडेंगे....(शोले-1975)।




